- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
कुछ दिनों पहले भारत सरकार ने टिक टॉक सहित 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है। ये ऐप्स अब भारतीयों के मोबाइल में नहीं है। इन ऐप्स पर बैन लगा देने के बाद से ही देश में कई ऐसे ऐप्स आ गए है जो इनकी जगह लेना चाहते है।
चलिए मुद्दे पर आते है, लोगों को आजकल TikTok Pro App install करने के मैसेज आ रहे हैं। जिसमें ऐप को इनस्टॉल करने का एक लिंक दिया होता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, इस लिंक पर क्लिक करके जब आप ऐप डाउनलोड करेंगे, तो ये दिखने में बिल्कुल टिकटॉक जैसा लगेगा। इंस्टॉल होने के बाद ये ऐप आपके फोन से इमेज, वीडियो इत्यादि एक्सेस करने की परमिशन मांगेगा। परमिशन देने के बाद भी ये ऐप किसी काम नहीं आएगा। बस फोन में पड़ा रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार ये ऐप एक मैलवेयर है। जो आपके फोन से संवेदनशील डेटा चुराने का काम करता है।
हाल ही में एक ट्वीट यूजर ने अपने एकाउंट TikTok Pro को लेकर एक ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा गया है कि, मैसेज में मिले लिंक पर क्लिक करने के बाद ये मैसेज अपने आप उसके सारे कॉन्टेक्ट्स को चला गया। साथ ही ये भी लिखा की ये ऐप फ़ोन का गलत इस्तेमाल कर रहा है।
बता दें कि TikTok ने अभी तक किसी भी ऐप को लांच करने की बात नहीं की है। अगर आप ऐप डाउनलोड ही करना चाहते है तो आधिकारिक जगहों से ही करें।


Comments
Post a Comment