- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
BCCI अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के परिवार में
कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष की गांगुली के पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
स्नेहाशीष गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के सचिव है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ़्ते स्नेहाशीष के सास-सासुर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा एक नौकर भी पॉजिटिव पाया गया था। इन सब का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
स्नेहाशीष अपने परिवार के साथ मोमिनपुर में रहते है जबकि गांगुली शहर के बेहाला स्थित अपने पैतृक घर में रहते हैं। पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन सभी को प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया गया है।
स्नेहाशीष गांगुली ने शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा कि वे पूरी तरह से स्वस्थ है।
सीएबी से जारी मीडिया विज्ञप्ति में स्नेहाशीष ने कहा कि मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं और रोज कार्यालय जा रहा हूं। मेरी बीमारी के बारे में बेबुनियाद खबरें आ रही हैं। मैं इस मुश्किल समय में इस चीज की उम्मीद नहीं करता हूं।
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इसके बाद इस तरह की मनगढ़त और सनसनीखेज समाचार पर रोक लगेगी।

Comments
Post a Comment