- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
भारत (India) और चीन (China) के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प में सेना ने चीन के कमांडिंग ऑफिसर ढेर हो गए। इस बात की पुष्टि न्यूज़ एजेंसी ANI ने ट्वीट करके की। बता दें कि भारतीय और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प में चीन के 40 से ज़्यादा सैनिकों की मारे जाने की ख़बर है। वहीं दूसरी तरफ़ इस झड़प में भारत ने अपने 20 सैनिकों को खो दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जो सैनिक फेस-ऑफ (India-China Border Face-off) का हिस्सा थे, उन्होंने चीनी हताहतों की संख्या के बारे में बताया। यद्यपि मारे गए और घायल दोनों हताहतों की सही संख्या बताना मुश्किल है। संख्या 40 से अधिक होने का अनुमान है।
समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है इसका आंकलन हिंसक झड़प वाली जगह से निकाले गए चीनी सैनिकों की सख्या और उसके बाद गलवन नदी के किनारे ट्रैक पर एंबुलेंस वाहनों की संख्या पर आधारित है। इसके साथ ही उस इलाके में चीनी हेलिकॉप्टरों की आवाजाही भी तेज हुई।
- Get link
- X
- Other Apps



Comments
Post a Comment