- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय चुनाव के पहले अपनी ताकत दिखाने में पीछे नही है, हमेशा उत्तर भारतीयों के उपर छीटाकशी करने वाली पार्टियो अब उत्तर भारतीय अपनी ताकत ऐसे समय में दिखा रहे हैं जब सामने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव है।
गांधी जी के 150 वी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में सत्याग्रह से स्वराज तक नाम से एक बड़े कानक्लेव का आयोजन किया जहां पर महाराष्ट्र की उत्तर भारतीय युवा परिवर्तन मंच और बिहार की सत्याग्रह टू स्वराज फाउंडेशन ने हजारो उत्तर भारतीयों को गांधी जी के बिहार से लेकर महाराष्ट्र के बीच सांस्कृतिक सम्बंधो और एकजुटता के मूल्य को बताया गया जहां पर बीजेपी यूथ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन और बिहार की तरफ से शाहनवाज हुसैन शामिल हुए इसके पहले भी उत्तर भारतीय युवा परिवर्तन मंच (UBYPM ) महाराष्ट्र से करीब १०० लोगो को प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए लेकर जा चुका है। Y4D के अध्यक्ष प्रफुल्ल निकम ने इस कार्यक्रम में कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश और बिहार की छवि सुधारने में इस तरीके के कार्यक्रम और संस्था निश्चित ही यूपी बिहार की छवि सुधारने में सहायक साबित होंगे।
वहीं UBYPM की अध्यक्ष श्वेता शालिनी ने कहा कि इससे दोनो जगहो की संस्कृति, धार्मिक और एतिहासिक महत्व को समझा सा सकेगा और उत्तर भारतीयों की छवि सुधारनॆ में सहायता मिलेगी, साथ ही ४० लाख उत्तर भारतीयों की ताकत भी यहां के पार्टियो को समझ में आएगी।

Comments
Post a Comment