- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
आज Father's Day है। इस खास दिन को लेकर बॉलीवुड में एक अलग ही जोश देखने को मिलता है। सेलेब्स अपने पिता के साथ फोटोज शेयर करते हैं और उन्हें विश करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में जिनका भारतीय सेना से कनेक्शन है। यानी ऐसी एक्ट्रेसेस जिनके पिता भारतीय सेना में रहे हैं।
गुल पनाग - Gul Panag
अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में नाम कमाने वालीं गुल पनाग के पिता भी भारतीय सेना में रहे हैं। गुल पनाग के पिता के नाम हर चरणजीत सिंह पनाग है। बता दें कि हर चरणजीत लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर थे। बता दें कि गुल पनाग हाल ही में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में अपने छोटे से किरदार के बावजूद वाहवाही लूटने में कामयाब रही थीं।
ऐश्वर्या राय - Aishwarya Rai
ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णाराज राय सेना में बायोलॉजिस्ट रहे हैं। बता दें कि लंबी बीमारी के बाद ऐश्वर्या राय के पिता का 18 मार्च 2017 को निधन हो गया था।
प्रियंका चोपड़ा - Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा भी भारतीय सेना में फिज़िशियन रहे हैं। बता दें कि प्रियंका के पिता का साल 2013 में निधन हो गया था।
अनुष्का शर्मा - Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा भी आर्मी परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा भी सेना में कर्नल पद से रिटायर हो चुके हैं। वहीं अनुष्का के बड़े भाई करनेश शर्मा मर्चेंट नेवी में रह चुके हैं।
निमरत कौर - Nimrat Kaur
निमरत कौर के पिता का नाम भूपिंदर सिंह है। वो इंडियन आर्मी में मेजर के पद पर थे। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कुछ आतंकवादियों ने उनके पिता को किडनैप कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी। ये वाकया 1994 का है।

Comments
Post a Comment