- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
जीवन में सबसे गलती होती है
लेकिन ये आप पर निर्भर करता है कि आप उस गलती को सुधारते कैसे हो। आज इस भागती दौड़ती
दुनिया में लोगों के पास समय की इतनी कमी है कि वो ढंग से पेशाब तक नहीं कर पाते यहाँ
तक कि शौचालय में भी अपने बॉस के कॉल का जवाब देते रहते है। मुंबई और दिल्ली जैसे शहर
इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। महानगरों में अक्सर लोगों के पास समय की किल्लत होती है
और यहाँ जल्दी कोई किसी की मदद करने के लिए भी हाथ नहीं बढ़ाता क्योंकि उनके ज़िंदगी
में पहले से ही समय का सूखा पड़ा होता है।
खैर इस भागती-दौड़ती और नीरस
सी हो चुकी दुनिया में कभी – कभी दिल को छू देने वाली खबरें आ जाती है जो हमें एक बार
फिर ये महसूस करने पर मजबूर कर देती है कि हम इंसान ही है न।
इसलिए आपको ये खबर पढ़नी
चाहिए।
मिज़ोरम में एक छोटा बच्चा। साइकिल चला रहा था।
ग़लती से उसने एक चूजे पर साइकिल चढ़ा दी। बच्चे को बड़ा गिल्ट हुआ। उसके पास
जितने पैसे थे, सब बटोकर उसने चूजा उठाया और दौड़ा-भागा बगल के
अस्पताल पहुंचा। ताकि उसका इलाज करवा सके।
इस बच्चे की एक तस्वीर सोशल मीडिया के रास्ते
हम तक पहुंची। बच्चा कैमरे की तरफ देख रहा है। एक हाथ में चूजा। दूसरे में 10
रुपये
का नोट, उसकी कुल जमा-पूंजी। जिसे लेकर
वो अस्पताल इस उम्मीद से पहुंचा है कि शायद वो उस चूजे को बचा ले। बच्चे की इस अद्भुत
मासूमियत को फेसबुक पर सांगा
सेज़ नाम के एक यूजर ने एक पोस्ट लिख कर
सांझा किया है। उनके पोस्ट को अब तक एक लाख लोगों से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 85 हजार
से भी ज्यादा लोग अब तक पोस्ट को शेयर कर चुके है।

Comments
Post a Comment