- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
कुछ वक्त पहले Swiggy के डिलीवरी बॉय का एक विडियो आया था जिसमें डिलीवरी बॉय
खाने के एक पैकेट में खाना खा रहा था। विडियो को देखने के बाद लोग यह कयाश लगा रहे
थे कि डिलीवरी बॉय ऑर्डर किए गए खाने में से किसी एक कस्टमर के खाने को चख कर रहा होगा
लेकिन कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि हो सकता है डिलीवरी बॉय अपना खुद का खाना खा रहा हो।
लोगों ने सोशल मीडिया पर विडियो कू खूब शेयर किया और Swiggy की
बंद बजाई। खैर उस विडियो को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।
लेकिन अब जो Swiggy के डिलीवरी बॉय ने किया है वो बेहद शर्मनाक है।
पहले आपको Swiggy के बारे में बताते है – क्या है Swiggy
Swiggy, होम फूड डिलीवर करने वाली एक कंपनी है। इसकी
एप्लीकेशन भी है, जिसके जरिए हम और आप घर पर खाना मंगाते हैं। आजकल
होम फूड डिलीवर करने वाली ये कंपनियां काफी ट्रेंड में हैं। इनके एप्लीकेशन्स का
काफी इस्तेमाल हो रहा है। लोग रात बेरात किसी भी वक्त खाना ऑर्डर कर सकते हैं इन
एप्लीकेशन्स के जरिए।
Swiggy डिलवरी बॉय की हरकत
शालू (नाम
बदल दिया गया है), जो बेंगलुरु में रहती है, उसने
भी Swiggy के एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हुए खाना ऑर्डर किया था। लेकिन उसके
बाद जो डिलीवरी बॉय खाना डिलीवर करने शालू के
घर पहुंचा, उसने शालू
के साथ बहुत ही घटिया हरकत की। उसने रानी का यौन शालू किया।
शालू ने
सारी घटना फेसबुक पर पोस्ट करके बताई। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक,
शालू ने जब खाना ऑर्डर किया, तब
कुछ समय बाद डिलीवरी बॉय उसके घर पहुंचा। शालू
उस वक्त घर पर अकेली थी। उसने दरवाजा खोला। डिलीवरी बॉय ने खाना
थमाते हुए कुछ कहा, जिसे शालू
ठीक से पहली बारी में नहीं सुन सकी। तब उस लड़के ने एक बार फिर अपनी
बात रिपीट की। जिसे सुनकर शालू के
होश उड़ गए॥ डिलीवरी बॉय उससे सेक्स की मांग कर रहा था।
शालू ने
फेसबुक पर लिखा, 'मैं तुरंत पीछे हट गई। मैंने उससे खाने का
पैकेट छीना और उसके मुंह पर मैंने दरवाजा बंद कर दिया। मुझे अकेले खाने का तो क्या,
उस
खाने की तरफ देखने का मन भी नहीं कर रहा था।'
इस मामले में रानी ने Swiggy के
कस्टमर सर्विस पर शिकायत की। जिसके बाद Swiggy की तरफ से शालू को एक 'सॉरी' नोट
और 200 रुपए का कूपन भेजा गया।
फेसबुक पर Swiggy की तरफ से कहा
गया कि उनकी तरफ से लगातार ही शालू से
इस मामले में बातचीत की जा रही है। Swiggy ने अपनी सफाई में कहा कि वो किसी भी
बंदे को डिलीवरी बॉय के तौर पर हायर करने से पहले उसका बैकग्राउंड वेरिफिकेशन करते
हैं, ताकि कस्टमर्स सुरक्षित रहें।
फोटो साभार - odd नारी

Comments
Post a Comment