- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
By - सूरज मौर्या
प्रणव दुबे जो महज आठ साल का है। जो ठाणे जिले के कल्याण (पूर्व) के चर्चित आइडियल इंग्लिश स्कूल कक्षा 2 में पढ़ता है। 30 जनवरी 2019 को प्रणव के गुप्तांग में गंभीर चोट लग गयी। प्रणव को फिलहाल मुलुंड के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है। लेकिन चौका देने वाली बात ये है कि स्कूल प्रशासन को इस बात की कोई परवाह नहीं है।
क्या है मामला
जन स्वाभिमान अखबार में छपी खबर के अनुसार, प्रणव के पिता पंकज दुबे ने बताया, " उनका आठ साल का बेटा प्रणव हाजी मलंग रोड स्थित आइडियल इंग्लिश स्कूल में सुबह 9.30 बजे पढ़ने गया। प्रणव स्कूल में दाखिल हुआ ही था कि वो जोर जोर से रोते हुए वापस आ गया। प्रणव की पैंट खून से सनी हुई थी। स्कूल के बस ड्राइवर ने पंकज को फ़ोन कर घटना के बारे में बताया।
इसके बाद बस ड्राइवर ही प्रणव को स्कूल से काफी दूर स्थित बालाजी अस्पताल ले गया जहां प्रणव की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। प्रणव को फिर जानकी ग्लोबल अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर्स की सलाह पर उसे मुलुंड के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। यहाँ प्रणव के गुप्तांग में सात टाके लगे। प्रणव के गुप्तांग में लगा घाव काफी गहरा है डॉक्टर भी घाव को लेकर काफी चिंतित है।
भजपा नेता का है स्कूल
आदर्श शिक्षण मंडल द्वारा संचालित यह स्कूल भाजपा नेता रमाकांत उपाध्याय का है।
क्या कर रही है पुलिस
कल्याण की कोलसेवाड़ी और मुंबई की भांडुप पुलिस ने पंकज दुबे का बयान दर्ज कर लिया है।
स्कूल प्रशासन पर दर्ज हत्या करने का मामला
प्रणव के चाचा नीरज दुबे का कहना है कि घटना 40 घंटे बाद भी स्कूल प्रशासन ने अब तक उनसे कोई बातचीत नहीं की है। न ही प्रणव का हालचाल जानने के लिए कोई फ़ोन आया। यहां तक कि घटना के बारे में जानने के लिए जब उन्होंने स्कूल में फ़ोन किया तो वहाँ किसी ने फ़ोन तक नहीं उठाया। नीरज दुबे ने मांग की है कि स्कूल प्रशासन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो।


Comments
Post a Comment