- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
By - मैं थिंकर
महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय, बिहारी और अन्य राज्य से कमाने के लिए आये हुए लोगों पर हमला कोई नई बात नहीं है। यहाँ अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती है। बस फर्क इतना है कि हर बार ऐसे मामले में मनसे का हाथ होता था लेकिन इस बार महाराष्ट्र की सत्ता में हिस्सा रखने वाली और महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना का हाथ है।
शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एक उत्तर भारतीय पर हमला किया और उसे पीटा।
क्या है मामला
प्रभादेवी इलाके में विशाल पांडे नामक युवक खाने का स्टॉल लगाने वाला था। लेकिन शिवसेना के लोगों को ते बात नागवार गुजरी इसलिए उन्होंने उसे स्टॉल खोलने से रोका और उसकी पिटाई कर दी।
विशाल के परिजनों के मुताबिक, "वो (शिवसेना कार्यकर्ता) कहते हैं कि ये हमारी जगह है। ये भैया लोगों की जगह नहीं है कि जहां मन करे स्टॉल लगा लो। ये शिवसेना की जगह है, मराठी लोगों की जगह है।"
घर बैठे है आरोपी
अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार, विशाल के परिवार ने घटना की रिपोर्ट दादर पुलिस थाने में दर्ज कराई है लेकिन पुलिस मामले में उचित कार्यवाही नहीं कर रही है।
परिवारवालो का कहना है कि पुलिस बस कहती है कि हम कार्रवाई करते हैं, लेकिन कुछ नहीं किया गया। जिन्होंने विशाल को मारा वो आराम से अपने घर में सो रहे हैं और हम इधर परेशान खड़े हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Comments
Post a Comment