- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
![]() |
| Photo - Republic Tv |
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नयी फिल्म नमस्ते लंदन का ट्रेलर ऑनलाइन शेयर कर दिया गया. 3 मिनट के इस ट्रेलर को अब तक अर्जुन और परिणीति के चाहनेवालो ने बहुत प्यार दिया. इस फिल्म के जरिए दोनों ने बताया की प्यार की कोई हद नहीं होती हैं.
2012 में इशकजादे फिल्म से अर्जुन और परिणीति दोनों ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. दोनों की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हीट रही. इस फिल्म के बाद दोनों को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिल गयी जिसके बाद दोनों ने कई हीट फिल्में बॉलीवुड को दी.
लेकिन एक लंबे अरसे के बाद एक बार फिर दोनों एक साथ सिनेमा घरो के पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं. जी हाँ दोनों बहुत जल्द फिल्म नमस्ते लंदन के जरिए एक बार फिर दर्शको के सामने आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर भी लांच हो गया हैं. 3 मिनट के इस ट्रेलर में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की लव स्टोरी हैं जो पुरे मस्ती और रोमांच से भरा हुआ हैं.
फिल्म में अर्जुन का नाम परम है और परिणीति का जसमीत हैं. दोनों की शादी हो जाती है और दोनी अपनी शादीशुदा जिंदगी को ख़ुशी - ख़ुशी जी रहे होते हैं. लेकिन अपने सपने को पूरा करने के जसमीत लंदन चली जाती हैं. फिल्म में परम इन सब के बावजूद जमसमीत के साथ समय बिताने के लिए पंजाब और लंदन का सफर तय करता हैं.
फिल्म में आप जसमीत के रूप में महिला सशक्तिकरण का एक उदहारण देख सकते है.
परिणीति और अर्जुन दोनों अपने नोक - झोक के लिए जाने हैं और वो दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे की खिचाई करते भी शर्माते नहीं हैं. लेकिन इस बार परिणीति ने अपनी नयी फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बड़ा इमोशनल अपना पोस्ट लिखा और कहा नमस्ते लंदन उनकी बड़ी फिल्मो में से एक हैं.
परिणीति का इंस्टाग्राम पोस्ट
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा की नमस्ते लंदन वो फिल्म है जिसका सपना उन्होंने देखा था. फिल्म के ट्रेलर के लांच के समय वो इमोशनल थी. खुद को भारतीय संस्कृति में देखने के बाद उन्हें ऐसा लग रहा था की वो अपने घर में हैं. अर्जुन कपूर की तारीफ करते हुए परिणीति ने लिखा की वो उनके बहुत ही काबिल को - स्टार हैं, वो उनके ईमानदार दोस्त और बहुत ही विश्वासु सलाहकार भी हैं. अर्जुन कपूर ने उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम जमाना सिखाया. परिणीति ने आगे लिखा की अर्जुन को पूरा अधिकार है उनपर चिल्लाने का जब वो किसी गड़बड़ में हो.
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment