- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
सोशल मीडिया पर एक वीडियो है जो बहुत तेज़ वाइरल हो रहा है। सभी उस वीडियो को देख रहे है और उस वीडियो को लाइक कर शेयर भी कर रहे है।
वीडियो में लड़कियों का एक समहू ढ़ोल, माइक और बैनर्स के साथ सड़क पर जोर - जोर से नारे लगाते हुए चिल्ला रही है।
दरअसल ये सारी लड़कियाँ दिल्ली यूनिवर्सिटी के "लेडी श्रीराम कॉलेज फ़ॉर वुमन" में पढ़ने वाली छात्रा है।
![]() |
| Credit - one india.com |
इस कॉलेज के एक लड़की के साथ इंसान क्या उसकी सोच को भी शर्मसार कर देने वाली घटना घटित हुई हैं।
मामला ताज़ा है कुछ अज्ञात लोगों ने डीयू के लेडी श्रीराम कॉलेज की एक छात्रा के ऊपर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंका। लड़की ने इस घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। पूर्वोत्तर की रहने वाली छात्रा ने 24 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, 'मैं अमर कालोनी मार्केट में अपने एक मित्र के साथ एक कैफे में दोपहर लंच के लिए गई थी, जब मैं शाम 5 बजे रिक्शे से वापस आ रही थी तो कुछ लोगने मुझ पर गुब्बारा फेंक कर मारा।
एक अजीब तक की गंध आ रही थी ये साफ था कि वो पानी नही है।
गुब्बारा मेरे कूल्हे पर फूट गया और तरल पदार्थ कपड़े पर चिपक गया। उन्होंने उस समय इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन सूखने के बाद काले कपड़े पर सफेद दाग उभर आए। मैं अनुमान नहीं लगा सकी कि असल में यह क्या था। उसमें एक अजीब तक की गंध आ रही थी ये साफ था कि वो पानी नही है। जब मैं अपने हॉस्टल लौटी तो मेरी एक फ्रेंड ने स्पर्म फेंकने की बात बताई। तब मुझे इसे एहसास हुआ कि वो क्या है। मैं अजीब तरह के गुस्से, घिन्न, घृणा से भर गई।
छात्रा ने इंस्टाग्राम पर दो लंबे पोस्ट शेयर किए हैं और अपने इस अपने बुरे अनुभव को साझा किया है। पीड़ित छात्रा ने लिखा कि, ‘इस तरह से होली के नाम पर मेरे साथ जिस तरह की हरकत की गई उसने मुझे अंदर तक झकझोर कर रख दिया। लड़की ने लिखा कि मस्ती के नाम पर इस तरह की हरकत किस कदर अंदर तक हमें नुकसान पहुंचाती हैं।' इस मामले पर पुलिस का कहना है कि, 'मामला उसके संज्ञान में आया है और वह लड़की से संपर्क करने की कोशिश कर रही है जिससे कि जांच शुरू हो सके।
सोशल मीडिया पर छात्रा को जबरदस्त सपोर्ट मिला।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमें अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।' वहीं इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लड़कियों ने #MyWhiteKurta के साथ अपने साथ हुए इस तरह के हादसों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर छात्रा को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है।
लड़कियों के साथ इस तरह की घटना कोई पहली घटना नहीं है। लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कई सारे कानून बनाये गए है लेकिन इसका कुछ असर नहीं हुआ। हमारी गंदी सोच ने अब त्योहारों को भी गंदा करना शुरू कर दिया है।
- Get link
- X
- Other Apps



Comments
Post a Comment